आगरालीक्स…आगरा ही नहीं मथुरा और फिरोजाबाद में भी मिले रिकाॅर्ड कोरोना पाॅजिटिव. प्रदेश में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा…पढ़िए पूरी खबर
आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है. शुक्रवार को आगरा में 594 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं 4 लोगों की मौत हो गई. आगरा में हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. हाल ये है कि आगरा में इस समय कोरोना के 4 हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत भी इस समय 75 से नीचे तक पहुंच गया है. हालात बेहद खराब है.
फिरोजाबाद में शुक्रवार को रिकाॅर्ड 227 कोरोना संक्रमित पिछले 24 घंटे में मिले हैं. इसके अलावा एक की मौत भी हुई है. जिले में इस समय 951 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.
मथुरा में भी हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. शुक्रवार को यहां पर 490 कोरोना संक्रमित पिछले 24 घंटे के अंदर मिले हैं. यही नहीं 2 लोगों की इस संक्रमण से मौत भी हो चुकी है. मथुरा में इस समय 2400 से अधिक मरीजों का कोरोना का उपचार चल रहा है. यहां अभी तक 141 लोग इस संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं.
प्रदेश में रिकाॅर्ड संक्रमित
शुक्रवार को पिछले 24 घंटे के अंदर रिकाॅर्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं. यहां 37000 से ज्यादा संक्रमित एक दिन में मिले हैं जबकि 150 से अधिक लोगों की एक दिन में मौत भी हुई है.