आगरालीक्स.. आगरा से कोरोना वायरस की जांच के लिए ब्राजील के पर्यटक सहित केजीएमयू 16 सैंपल भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट आ गई है, किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन अभी 14 दिन निगरानी में रखा जाएगा।
आगरा से सोमवार को ब्राजील के पर्यटक, समता एक्सप्रेस से जालंधर से आए बाप बेटे सहित 16 के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए थे। जिला प्रशासन को इन सभी की रिपोर्ट मिल गई है, इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
आठ में हो चुकी है पुष्टि
आगरा में खंदारी निवासी जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, बडे बेटे की बहू, फैक्र्टी में मैनेजर, उनकी पत्नी के बाद बेंगलुरु से आगरा आई युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, आगरा में आठ मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। यूपी में अभी तक 13 कोरोना वायरस के केस आए हैं, इसमें से 8 केस आगरा के हैं।
तीन डिस्चार्ज
कोरोना वायरस से संक्रमित जूता कारोबारी, उनका छोटा बेटा, बडे बेटे की बहू दिल्ली से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। दिल्ली में चार भर्ती हैं और युवती का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
स्कूल कॉलेज दो अप्रैल तक बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद करा दिए हैं, परीक्षा भी नहीं होगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।