आगरालीक्स…(5 July 2021 Agra News) आगरा में अधिकतर लोग न तो मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग. लापरवाही न पड़ जाए भारी. सोमवार को कोरोना संक्रमित इतने मिले.
सोमवार को दो कोरोना संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर लगभग काबू की स्थिति में है. नये केसों की संख्या लगातार कम मिल रही है. इसके अलावा रिकवरी भी अच्छी हो रही है. सोमवार को आगरा में 2 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके अलावा 3 मरीज ठीक भी हुए हैं. आगरा में इस समय 59 मरीज ही कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत आगरा में 98 हो गया है. बता दें कि आगरा में अब तक 25714 #Covid19 मरीजों में से 25201 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. पिछले 24 घन्टे में 8439 सैम्पल के सापेक्ष 2 नये मरीज चिन्हित हुये. पिछले 24 घन्टे में 3 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर.
लापरवाही न पड़ जाए भारी
इधर कोरोना की स्थिति पर काबू पाने के साथ ही बाजारों को राहत दे दी गई है. मार्केट रात 9 बजे तक खुल रहे हैं लेकिन अब ये भी ज्यादा देखने को मिल रहा है कि लोग नियमों का पालन पूरी तरह से नहीं कर रहे हैं. बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. अधिकतर लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और नही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है. सोमवार को आगरा के किनारी बाजार, सुभाष बाजार, सिंधी बाजार, रावतपाड़ा आदि इलाकों में कुछ ऐसे ही हालात दिखाई दिए. इसके अलावा शहर के राजा की मंडी, सिकंदरा, बोदला, न्यू आगरा, शाहगंज, दरेसी, रामबाग आदि ऐसे इलाके हैं जहां भीड़ अधिक दिखाई देती है.
ये लोग रख बरत रहे सावधानी
शहर में आज से जिम, सिनेमाघर और स्टेडियम खोल दिए गए हैं. वहीं मॉल्स और रेस्टोरेंट्स भी खुल चुके हैं. यहां नियमों का पालन किया जा रहा है. कोविड प्रोटोकॉल् के तहत ही कस्टमर्स को एंट्री दी जा रही है. रेस्टोरेंट्स में लोगों के बीच जरूरी दूरी का भी पालन किया जा रहा है. इसके अलावा कैशलैस ट्रांजेक्शन के साथ आनलाइन आर्डर भी प्रॉयरिटी पर लिए जा रहे हैं.