आगरालीक्स… आगरा में दो दिन में चार गुना तक बढ़े केस, जानें आज कितने नए केस आए। किस क्षेत्र में ज्यादा मरीज।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 41 केस मिले हैं, इससे दो दिन पहले आगरा में 10 केस और उससे पहले छह छह केस 24 घंटे में मिले थे लेकिन अब कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हो रही है। कोरोना के 24 घंटे में 41 केस मिले हैं और 28 लोग ठीक हुए हैं।
100 से अधिक हुए कोरोना के एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। इससे कोरोना के एक्टिव केस 100 से नीचे पहुंच गए थे। मगर, पिछले 48 घंटे में कोरोना के नए केस बढ़ गए हैं, शुक्रवार को 26 और शनिवार को 41 कोरोना के नए केस मिले हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस 105 हो गए हैं।