Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona cases increased again on the second day of unlock in Agra..see latest update here#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona cases increased again on the second day of unlock in Agra..see latest update here#agranews

288

आगरालीक्स…(3 June 2021 Agra) आगरा में अनलॉक के दूसरे दिन फिर बढ़कर मिले कोरोना के केस. चिंता का विषय. 600 सक्रिय केस पर लॉकडाउन. देखिए प्रशासन का लेटेस्ट अपडेट…

दो दिन से लगातार बढ़कर मिले रहे मरीज
आगरा में एक जून से अनलॉक है. आगरा इस समय अनलॉक इस समय इसलिए है क्योंकि यहां अभी 600 से कम सक्रिय केस हैं. अगर 600 से अधिक सक्रिय केस हो जाते हैं तो फिर से आंशिक लॉकडाउन की पाबंदी लग जाएगी. लेकिन चिंता की बात ये है कि आगरा में अभी अनलॉक के दो दिन हुए हैं और इन दो दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है. अनलॉक से पहले मंगलवार को जहां कोरोना के 13 नये मरीज मिले थे तो वहीं अनलॉक के बाद बुधवार को 24 कोरोना मरीज मिले तो वहीं आज गुरुवार को 25 नये मरीज मिले हैं. बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 1 मरीज की मौत भी हुई है. हालांकि राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अभी बेहतर है, जिसके हिसाब से आगरा में सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं.

आगरा में 228 कोरोना केस
आगरा में अब तक 25594 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन इनमें से अब तक 24943 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 8320 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिनमें से 25 नये मरीज मिले हैं. वहीं बात ठीक होने वाले मरीजों की करें तो आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 59 मरीज ठीक हुए हैं.

बाजारों में भीड़ न पैदा कर दे संकट
बता दें कि आगरा में 1 जून से अनलॉक हो चुका है. लेकिन अनलॉक होते ही बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई है. लोग मास्क तो पहन रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. आगरा के शाह मार्केट, फुव्वारा और सिंधी बाजार, बिजलीघर पर अधिक भीड़ देखी जा रही है और लोग नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं.

Image

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

error: Content is protected !!