आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के संक्रमण के चलते नवरात्र पर श्री कैला देवी मैया के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रास्ते से लौटा दिया है, श्री कैला मैया टेंपल ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि वायरल का प्रकोप खत्म नहीं हो जाता है तब तक अपनी यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। आगरा के कामाक्षा मंदिर के महंत अमित शर्मा और श्री कैला देवी टेंपल ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र शर्मा ने अपील की है कि कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होने के बाद भी श्री कैला मैया के दर्शन के लिए अपनी यात्रा का प्रोग्राम बनाएं। कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम के लिए सरकार कदम उठा रही है, इससे आपके श्री कैला मैया के दर्शन में परेशानी हो सकती है इसलिए अपनी यात्रा का प्रोग्राम अभी ना बनाएं।

25 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र
25 मार्च बुधवार से नवरात्र भी शुरू होंगे। इस बार चैत्र नवरात्रि के व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। जिसकी वजह से माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना और व्रत कर पाएंगे।
नवरात्रि पर किस दिन करें किस मां की पूजा-
पहला दिन- देवी शैलपुत्री
दूसरा दिन- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन- चंद्रघंटा
चौथा दिन- कूष्मांडा
पांचवा दिन- स्कंध माता
छठा दिन- कात्यायिनी
सातवां दिन- कालरात्रि
आठवां दिन- महागौरी
नौवां दिन- सिद्धिदात्री
