आगरालीक्स….आगरा में एक बच्चा मिला कोरोना संक्रमित. देश में रिकॉर्ड 29 हजार केस. यूपी में भी बढ़े केस. प्रदेश के इस शहर में धारा 144 लागू. एक क्लिक में पढ़िए पूरा अपडेट
आगरा में कोरोना के 3 केस मिले
बुधवार को आगरा में जो 3 नये केस मिले हैं, उनमें एक 9 साल का बच्चा भी है. इसके अलावा दयालबाग से दो केस मिले है. आगरा में अब कोरोना की संख्या 10561 हो गए हैं. देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के फिर से फैलने को लेकर आगरा में भी अलर्ट जारी किया गया है. बाहर से आने वालों की जांच की जा रही है. इसके अलावा टार्गेटेड सैंपलिंग के तहत स्कूलों और मॉल, रेस्टोरेंट में भी टेस्टिंग की जा रही है.
देश में 29 हजार केस मिले
देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी का प्रसार बढ़ता दिखाई दे रहा है. बुधवार को देश में पिछले 24 घंटे में 29 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से 60 प्रतिशत सिर्फ महाराष्ट्र से हैं. इसके अलावा केरल और मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कई दिनों से कहीं लॉकडाउन लगा हुआ है तो कहीं नाइट कफ्र्यू. सख्ती बरती जा रही है. वहीं मध्य प्रदेश में भी बुधवार से भोपाल और इंदौर में नाइट कफ्र्यू है. इसके अलावा कई ऐसे शहर में हैं जहां रात को दस बजे के बाद से बाजारों में बेवजह निकलने पर पाबंदी लगी हुई है.
यूपी के इस शहर में लगी पाबंदी
इधर कोरोना वायरस का प्रभाव उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी देखा गया है. यहां पर प्रशासन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए फिर से सख्ती अपनाई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी भी आयोजन के लिए अब यहां पर जिला प्रशासन की अनुमति लेना आवश्यक है. इसके अलावा लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस अपनाने को कहा गया है. यूपी में बुधवार को 261 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें लखनऊ में सर्वाधिक 54 केस हैं.