मथुरालीक्स..(11 May 2021 Mathura)मथुरा में आगरा से ज्यादा मिल रहे कोरोना पॉजिटिव. मौतें भी बड़ी संख्या में. कोरोना के सक्रिय मरीज भी आगरा से ज्यादा….पढ़ें पूरी खबर
393 नये संक्रमित मिले, 8 की मौत
आगरा में कोरोना को लेकर स्थिति अभी भी गंभीर है. हर रोज 250 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं. मंगलवार को आगरा में 252 कोरोना संक्रमित मिले जबकि तीन लोगों की मौत हो गई, लेकिन बात अगर आगरा के पड़ोसी शहर मथुरा की हो तो मथुरा में इस समय आगरा से ज्यादा कोरोना को लेकर गंभीर स्थिति है. यहां आगरा से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं. मंगलवार को मथुरा में 393 कोरोना संक्रमित 24 घंटे के अंदर मिले हैं. जबकि 8 कोरोना संक्रमितों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है.
2881 एक्टिव मरीज
मथुरा में इस समय 2881 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. यह संख्या आगरा में इस समय 2 हजार से भी नीचे है. हालांकि मरीजों के ठीक होने की संख्या अब यहां बढ़ने लगी है. बीते 24 घंटे में 435 मरीज ठीक भी हुए हैं. बता दें कि मथुरा में अब तक कोरोना के 17843 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 14747 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.