आगरालीक्स..आगरा में आरआरटी एंबुलेंस के साथ कोरोना पॉजिटिव शिक्षक को लेने पहुंची, वह छत पर चढ गए, एसएन में भर्ती होने से इन्कार कर दिया। एक घंटे तक टीम मनाने में जुटी रही, इसके बाद वे छत से नीचे उतरे और नयति, आगरा में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाउंड्री नगर, यमुना पार क्षेत्र निवासी 50 साल के सरकारी स्कूल में शिक्षक को बुखार आने पर निजी चिकित्सक से इलाज कराया। उन्होंने कोरोना की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोरोना पॉजिटिव आने पर बुधवार को टीम उन्हें लेने के लिए एंबुलेंस से पहुंची। उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दरवाजा खुलवाने लगी तो शिक्षक छत पर चढ गए, उन्होंने एसएन में भर्ती होने से इन्कार कर दिया।
एसएन में नहीं जाउंगा, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षक को समझाया लेकिन वे एसएन में भर्ती करने से इन्कार करते रहे। इसे लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। टीम ने समझा बुझाकर शांत किया, आश्वासन दिलवाया कि उन्हें निजी अस्पताल में ही भर्ती किया जाएगा, इसके बाद वे घर से बाहर आए, उन्हें नयति हॉस्पिटल, आगरा में भर्ती कराया गया है।
पति के साथ भर्ती करने की जिद
सिकंदरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव युवक के बाद उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई, टीम उन्हें लेने पहुंची, वे अपने पति के साथ ही हिंदुस्तान कॉलेज में भर्ती करने की जिद करने लगीं, इसे लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।