आगरालीक्स ..आगरा की अस्थायी जेल से चोर फरार हो गया, चोर कोरोना पॉजिटिव है, इससे खलबली मची हुई है।
आगरा के नंदलाल पुर, खंदौली निवासी रवि को चोरी के मोबाइल के साथ अरेस्ट करने पर 24 जुलाई को को क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, हरीपर्वत पर बनाई अस्थाई जेल में भेज दिया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि मोबाइल चोरी में पकडे गए रवि की कोरोना की जांच कराई गई, इसमें कोरोना की पुष्टि होने पर उसे एक अलग कमरे में रखा गया जिससे अस्थायी जेल में बंद अन्य लोगों को संक्रमण ना फैल सके।
टॉयलेट जाने की कहकर अस्थायी जेल से भाग गया चोर
सोमवार सुबह रवि ने कहा कि वह टॉयलेट के लिए जा रहा था, वह कमरे से बाहर निकला और पुलिस कर्मियों से नजर बचाकर दीवार भलांग कर भाग गया। चोर के भाग जाने की जानकारी होने से खलबली मच गई, उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है, चोर का अभी पता नहीं चला है।