आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में 8911 लोग हुए संक्रमित, दो की मौत हुई, जानें किस कॉलोनी और क्षेत्र में मिले ज्यादा केस।
आगरा में एक जनवरी के बाद कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण कई गुना बढ़ गया है। विदेश से लौटे लोग संक्रमित हुए, उनके संपर्क में आए लोग भी कोरोना की चपेट में आने लगे। एक दिन में करीब 900 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के केस अभी भी कम नहीं हुए हैं और 200 से 300 के बीच में कोरोना के नए केस मिल रहे हैं।

26 दिन में मिले 8911 केस
आगरा में एक से 26 जनवरी के बीच में कोरोना की तीसरी लहर में 8911 नए केस मिले हैं। कई परिवारों में सभी लोग कोरोना की चपेट में आ गए, इसके चलते इस बार कोरोना संक्रमित बच्चों की भी संख्या अधिक रही है।
80 फीसद मरीज ठीक, दो की मौत
कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ा लेकिन मामूली लक्षण मिले हैं। कोरोना संक्रमित करीब 80 फीसद यानी 7115 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना की तीसरी लहर में दो मरीजों की मौत हुई है।
इन क्षेत्रों में मिले कोरोना के सबसे अधिक केस
तीसरी लहर में खंदारी, दयालबाग और कमला नगर में सबसे पहले नए केस मिले थे। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा, ताजगंज, ट्रांस यमुना कालोनी में कोरोना के नए केस मिले। इस बार सबसे ज्यादा केस दयालबाग और कमला नगर में मिले हैं, तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस आवास विकास कॉलोनी में मिले।