आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस के केस आने के बाद श्री कैला देवी टेम्पल ट्रस्ट ने नवरात्र पर आगरा से बडी संख्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के बढते हुए प्रकोप को देखते हुए पूर्ण साबधानी बरतें। ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र शर्मा और आगरा के कामाक्षा मंदिर के महंत अमित शर्मा ने अपील की है कि सावधानी बरतते हुए भीड भाड से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें। डॉक्टरों द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करें, जिन लोगों को सर्दी जुकाम और खांसी है वे घर से बाहर ना निकलें।

25 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र
25 मार्च बुधवार से नवरात्र भी शुरू होंगे। इस बार चैत्र नवरात्रि के व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। जिसकी वजह से माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना और व्रत कर पाएंगे।
नवरात्रि पर किस दिन करें किस मां की पूजा-
पहला दिन- देवी शैलपुत्री
दूसरा दिन- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन- चंद्रघंटा
चौथा दिन- कूष्मांडा
पांचवा दिन- स्कंध माता
छठा दिन- कात्यायिनी
सातवां दिन- कालरात्रि
आठवां दिन- महागौरी
नौवां दिन- सिद्धिदात्री