आगरालीक्स ..(Agra News 29th June)आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो खबर पढने के बाद ही जाएं, पढे आज कहां लगेगी वैक्सीन, धूप में न हों परेशान।
आगरा में वैक्सीन की शॉर्टेज हो गई है, सोमवार को वैक्सीन केंद्रों पर मारामारी मची रही और 12 हजार लोगों को ही वैक्सीन लगी रही। वैक्सीन केंद्रों से लोगों को लौटना पडा।
आज एसएन में ही लगेगी वैक्सीन
आगरा में सोमवार को कोवाक्सीन की 3500 डोज ही आई हैं, इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के स्लाट खोले गए हैं। एसएन में कोवाक्सीन लगाई जाएगी, वैक्सीन की दोनों डोज लगेंगी। जबकि मूलचंद हास्पिटल में कोवाक्सीन लगवाने के लिए चार्ज देना होगा, इसके अलावा किसी अन्य केंद्र पर सुबह आठ बजे तक स्लाट नहीं खोले गए हैं।
वैक्सीन आने पर ही बढाए जाएंगे केंद्र
सीएमओ डॉ आरसी पांडेय का कहना है कि सोमवार को कोवाक्सीन की डोज ही प्राप्त हुई हैं। वैक्सीन आने के बाद ही स्लाट खोले जाएंगे, इसलिए केवल एसएन मेडिकल कालेज का स्लाट ही खोला गया है। लोग परेशान न हों, वैक्सीन की उपलब्धता बढाने के प्रयास चल रहे हैं।