आगरालीक्स..(Agra News 20th June). आगरा में 18 से 44 की उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं, पढे कितने बजे खुलेगा स्लाट।
आगरा में 18 से 44 की उम्र के लोगों के अप्वाइंटमेंट बुक कराने के बाद वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को सुबह 10 बजे अप्वाइंटमेंट के लिए स्लाट खुल जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि दोपहर 12 से एक बजे के बीच में अप्वाइंटमेंट बुक करने के लिए स्लाट खोला जाएगा।
50 फीसद लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन के लगेगी वैक्सीन
18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कर दी गई है। 50 फीसद लोगों का केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो भी केंद्र पर अपना आधार कार्ड लेकर पहुंच जाएं, आपको वैक्सीन लगा दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में कम लगवा रहे वैक्सीन
शहर में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या अधिक है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर वैक्सीन के स्लाट बुक नहीं हो रहे हैं। इससे वैक्सीन की डोज भी बर्बाद होने लगी हैं, अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बदलाव किया गया है। अब बिना पंजीकरण के भी वैक्सीन लगवा सकते हैं।