आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर उत्साह है लेकिन सर्वर सुस्त होने से चेहरे मायूस हैं। पढे आपके पास किस केंद्र पर लगेगी कोरोना वैक्सीन.
आगरा में 68 केंद्रों पर सोमवार सुबह कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन टू शुरू हुआ। एसएन मेडिकल कॉलेज में बनाए गए वैक्सीन केंद्र पर चार केंद्र में वैक्सीन लगाई गई। सर्वर स्लो होने से कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के दौरान आनलाइन वैक्सीन लगवाने वालों का सत्यापन कराने और वैक्सीन लगने के बाद आनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने में समस्या आई। इसी तरह की समस्या सभी केंद्रों पर हुई। सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि ड्राई रन 68 केंद्रों पर चल रहा है, हर केंद्र पर 15 15 लोग बुलाए गए हैं, इस तरह 1020 लोगों के सिम्बोलिक कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है।
16 जनवरी से शुरू हो जाएगा कोरोना वैक्सीन लगना
आगरा में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी, पहले दिन 1600 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए तैयारी चल रही है, पहले चरण में 18901 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
इन केंद्रों पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
- बुंदूकटरा
- छत्ता
- दहतोरा मोड
- देवरी रोड
- हरीपर्वत ईस्ट
- हरीपर्वत वेस्ट
- इस्लाम नगर
- जगदीश पुरा
- यमुना पार
- जीवनी मंडी
- लोहामंडी (एक)
- लोहामंडी (दो)
- मंटोला
- मोती महल
- नगला बूढ़ी
- नगला पदी
- नाई की सराय
- नरीपुरा
- नरायच
- नया घेर
- बल्केश्वर
- रकाबगंज नोर्थ
- रकाबगंज साउथ
- राम नगर
- शाहगंज (एक)
- शाहगंज (दो)
- सेवला
- सिकंदरा
- ताजगंज
- विभव नगर
- जिला अस्पताल
- लेडी लायल
- एसएनएमसी (एक)
- एसएनएमसी (दो)
- एसएनएमसी (तीन)
- एसएनएमसी (चार)
- पिनाहट
- शमशाबाद (एक)
- शमशाबाद (दो)
- एत्मादपुर (एक)
- एत्मादपुर (दो)
- बाह (एक)
- बाह (दो)
- बिचपुरी
- खंदौली (एक)
- खंदौली (दो)
- अकोला (एक)
- अकोला (दो)
- फतेहपुर सीकरी
- सैंया
- अछनेरा (एक)
- अछनेरा (दो)
- जगनेर
- जैतपुर कलां
- खेरागढ़
- बरौली अहीर (एक)
- बरौली अहीर (दो)
- फतेहाबाद (एक)
- फतेहाबाद (दो)
- सिनर्जी प्लस अस्पताल
- रवि हास्पिटल
- कमलेश टंडन हास्पिटल
- श्रीकृष्णा हास्पिटल
- पुष्पांजलि हास्पिटल (एक)
- पुष्पांजलि हास्पिटल (दो)
- स्पर्श मल्होत्रा हास्पिटल
- रेनबो हास्पिटल (एक)
- रेनबो हास्पिटल (दो)