Friday , 24 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona Virus Agra: All 22 sample report negative, 59 new samples taken from Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona Virus Agra: All 22 sample report negative, 59 new samples taken from Agra

94

आगरालीक्स .. आगरा में जूता कारोबारी के 5 परिजन, उनकी फैक्र्टी में मैनेजर और पत्नी को कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद 22 और लोगों की रिपोर्ट आ गई, केजीएमयू लखनउ द्वारा दी गई रिपोर्ट में 22 में से किसी में भी कोरोना वायरस काविड 19 नहीं मिला है। सोमवार को 59 लोगों के सैंपल लिए गए, इन्हें केजीएमयू लखनउ भेजा गया है।

https://twitter.com/PrabhuNs_/status/1236995896518127616

आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में शनिवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।


फैक्ट्री के अधिकारी की पत्नी में भी पुष्टि
संक्रामक रोग विभाग लखनउ की रिपोर्ट के अनुसार जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।
22 की ​रिपोर्ट निगेटिव, 59 के लिए गए सैंपल
रविवार को 22 लोगों के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट आ गई है, डीएम प्रभु एन सिंह ने टवीट किया है कि सभी 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है और सोमवार को 59 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी तक 238 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
7 में हो चुकी है पुष्टि
अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 177 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Driver Arrested in Case of Youth’s Death in Sindhi Bazaar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिंधी बाजार में ठेल लगाने वाले युवक को कार चालक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Massive Fire Breaks Out at Closed Cold Storage in Agra; Fire Brigade Brings It Under Control…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बंद कोल्ड स्टोरेज को किया जा रहा था ध्वस्त. गैस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Case Registered Against Youth from Agra in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का युवक यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती के फ्लैट में...

error: Content is protected !!