Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Corona’s active patients decreased in Agra#agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़सिटी लाइवहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Corona’s active patients decreased in Agra#agranews

188

आगरालीक्स(24th September 2021 Agra News)… आगरा में छह दिन में घट गए कोरोना के सक्रिय मरीज. फिर से ​कोरोना फ्री होने की ओर अपना आगरा.

शुक्रवार को नहीं मिला मरीज
प्रशासन ने शुक्रवार को कोरोना से संबंधित आंकड़े जारी किए। इसके तहत #Agra में पिछले 24 घंटे में 5,553 सैंपल लिए गए। इनमें कोई नया मरीज नहीं मिला। अब तक 25756 #Covid19 मरीजों में से 25291 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कुल सात सक्रिय मरीज हैं।

छह दिन में घटे सक्रिय मरीज
आगरा में छह दिन में कोरोना के सक्रिय मरीज घट गए हैं। पिछले छह दिन में दो सक्रिय मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब इनकी संख्या सात रह गई है। 19 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या नौ थी, जो 24 सितंबर को सात रह गई।

प्रशासन ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए

कोरोना फ्री होने की ओर अपना आगरा
आगरा अब फिर से कोराना फ्री होने की ओर बढ़ रहा है। 19 सितंबर से कोई नया मरीज नहीं मिला है। अगर आठ दिन और नया मरीज नहीं मिला तो अपने आगरा को भी कोरोना फ्री घोषित कर दिया जाएगा।

देश में आज 26 हजार नए केस
देश में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए उसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26115 नए केस सामने आए। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 34469 है। अब देश में कुल 32749574 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 309575 रह गए हैं।

फे​स्टिव सीजन को लेकर आशंका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ((Rajesh Bhushan, Secretary, Union Health Ministry) ने कहा है कि रोजाना के केसों में कमी आ रही है। लेकिन इसके साथ ही त्योहारी सीजन के बाद मामले बढ़ने की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने त्योहार हैं, इसीलिए हर हाल में सभी मास्क पहनें और भीड़ से बचें। आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि टीका जरूर लें। जरूरी होने पर ही यात्रा करें। त्योहार को दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!