आगरालीक्स .(Agra News 15th July).आगरा में अंसल ग्रुप के चेयरमैन सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के सीजेएम की अदालत ने दिए आदेश, सुशांत सिटी में प्लाट खरीदा, लेकिन मौके पर प्लाट नहीं मिला।
एटा निवासी राजपाल मौर्य ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सुशांत सिटी के एल ब्लॉक में प्लाट बुक कराया। 153 वर्ग गज के प्लाट का 15 सितंबर 1009 को अंसल ग्रुप के संजय प्लेस आगरा स्थित कार्यालय पर अनुबंध किया और 40 हजार रुपये जमा कराए।
मौके पर नहीं मिला प्लाट
राजपाल का आरोप है कि वे अपने प्लाट को देखने गए लेकिन मौके पर प्लाट नहीं मिला। उन्होंने कंपनी के संजय प्लेस स्थित कार्यालय पर पहुंचकर आपत्ति जताई, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कंपनी ने प्लाट के साथ ही रुपये देने से भी इन्कार कर दिया।
सीजेएम की अदालत ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश
इस मामले में राजपाल ने अपने अधिवक्ता नरेंद्र सिंह के माध्यम से सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस मामले में अदालत ने असंल ग्रुप के चेयरमैन सुशील कुमार, वाइस चेयरमैन प्रणव के साथ ही कंपनी के कर्मचारी योगेश, विनय, विनीत श्रीवास्तव, देवकांत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और विवेचना के आदेश हरीपर्वत थाना प्रभारी को दिए हैं।