आगरालीक्स.. आगरा में पेट दर्द होने पर महिला का आपरेशन करने से मौत के मामले में चार बडे डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एसीजेएम आलोक शर्मा ने महिला की मौत के मामले में रश्मि मेडिकेयर के डॉ तरुण सिंघल, डॉ रश्मि सिंघल और बाबा नर्सिंग होम के डॉ अमित बाबा और डॉ मधु बाबा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
एटा निवासी राजकुमार ने एडवोकेट उमेश शर्मा के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, इसमें कहा गया कि पत्नी सारिका के पेट में दर्द होने पर न्यू आगरा के बाबा हॉस्पिटल में डॉ अमित बाबा और डॉ मधुबाबा को दिखाया। उन्होंने अविकसित भ्रूण बताते हुए आपरेशन के लिए कहा, आपरेशन के लिए 20 हजार रुपये जमा कराए। मगर, आपरेशन के बाद तबीयत बिगडती चली गई।
रश्मि हॉस्पिटल में बच्चेदानी निकाली, हो गई मौत
तबीयत में सुधार न होने पर बाबा नर्सिंग होम से रश्मि मेडिकेयर मुगल रोड रेपफर कर किया। आरोप है कि यहां डॉ तरुण सिंघल और डॉ रश्मि सिंघल ने रक्तस्राव अधिक होने पर आपरेशन कर बच्चेदानी निकालने के लिए कहा, 70 हजार रुपये जमा करा लिए। मगर तबीयत में सुधार नहीं हुआ और 19 मई 2018 को मौत हो गई। इस मामले में एसीजेएम आलोक शर्मा ने रश्मि मेडिकेयर के डॉ तरुण सिंघल, डॉ रश्मि सिंघल और बाबा नर्सिंग होम के डॉ अमित बाबा और डॉ मधु बाबा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
फाइल फोटो