Saturday , 24 October 2026
Home आगरा Court order to lodge FIR against Four doctors of Prabha Hospital, Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Court order to lodge FIR against Four doctors of Prabha Hospital, Agra #agranews

360

आगरालीक्स…(.Agra News 2nd October) आगरा के प्रभा हॉस्पिटल के संचालक सहित चार के​ खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, रवि हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ मुकदमे के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आगरा के प्रभा हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ मैनपुरी के थाना बरनाहल निवासी अतुल कुमार ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी मां अनीता अग्रवाल सर्दी जुकाम होने पर 28 अप्रैल को प्रभा हास्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल में 10 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई, इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने थानाध्यक्ष सिकंदरा को प्रभा हास्पिटल के संचालक डॉ. बीके सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. भूपेंद्र और डॉ. बासू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

रवि हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र
खंदारी निवासी सीमा अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि 19 अप्रैल को बुखार आने पर पति लोकेंद्र को रवि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉ. रवि पचौरी और डॉ. राकेश त्यागी ने इलाज किया, आरोप है कि एंटीजन टेस्ट में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई, जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए कहा तो मना कर दिया और उनके पति की तबीयत बिगड़ती चली गई। एक मई को मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई, इसके बाद जिला अस्पताल में जांच कराई गई। दो मई को वेंटीलेटर पर ले लिया, इसके बाद मिलने नहीं दिया, चार मई को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव आई। उनसे 10 लाख रुपये जमा कराने के लिए दबाव बनाया और बीमा सहित अन्य तरीके से 1335488 रुपये ले लिए। 14 मई को पति लोकेंद्र की मौत हो गई। इस मामले में सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने चार अक्टूबर तक थाने से आख्या मांगी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: National-level Kshatriya Valor and Victory Festival in Agra tomorrow – ‘From Valor to Resolve’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह –...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

error: Content is protected !!