आगरालीक्स.. आगरा में बीपी आयल मिल के निदेशक, महाप्रबंधक सहित 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवास विकास कालोनी निवासी हेमंत कुमार सिंह ने कोटे में प्राथना पत्र देते हुए आरोप लगाए कि उनकी मां गीता सिंह,, उषा सिंह, रचना सिंह, ताई ओमवती ने प्रताप सिंह और मानेश कुमार से 18 जुलाई 2022 को एत्मादपुर में जमीन खरीदी थी, मां की मौत के बाद हेमंत और उसके भाई राहुल ने मां के हिस्से आई जमीन को बीपी आयल मिल के निदेशक विशंभर नाथ निवासी कोलकाता, महाप्रबंधक अनिरुदृध कुमार भगत निवासी सिविल लाइंस सहित अन्य से जमीन खरीदने की बात कही लेकिन वे जमीन खरीदने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि षडयंत्र के तहत आरोपी पुष्पा गुप्ता को जमीन अपनी बताते हुए बेच दी, शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। इस मामले में स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट अनिल कुमार द्वितीय ने थाना एत्मादपुर में बीपी आयल मिल के निदेशक, महाप्रबंधक सहित पांच नामजद और 35 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।