Tuesday , 14 April 2026
Home agraleaks Court order to lodge FIR in fraud case against Axis Bank assistant manager sales in Agra
agraleaksबिगलीक्स

Court order to lodge FIR in fraud case against Axis Bank assistant manager sales in Agra

117

आगरालीक्स… आगरा में एक्सिस बैंक की कमला नगर शाखा के सहायक प्रबंधक (सेल्स) पर चार करोड़ रुपये की धोखाधडी के आरोप लगा है। आयकर विभाग का नोटिस आने पर उन्हें जानकारी हुई, उनके प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सहायक प्रबंधक (सेल्स) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह मामला नोटबंदी से पहले का है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लायर्स कालोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता फौरन सिंह तांगर ने बताया कि एक्सिस बैंक, कमला नगर शाखा में उनके बेटे राजेश तांगर के एकाउंट हैं। आरोप है कि सहायक प्रबंधक (सेल्स) वरुण जैन ने राजेश तांगर से कहा कि वह उसका एक स्पेशल एकाउंट खुलवाना चाहता है। इसके कई फायदे होंगे। लोन भी आसानी से मिलेगा। इस पर उसने खाता खुलवा लिया। वरुण जैन के कहने पर कई चेक पर साइन कर चेक बुक उसी को दे दी, ताकि लोन मिलने में काम आ सके।
खाते में पांच लाख रुपये जमा थे। राजेश ने चेक से पांच लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद 28 मार्च 2015 को चेक से 35 लाख रुपये जमा किए। दो बार में इन्हें निकाल लिया। खाते में अब कोई रकम शेष नहीं रह गई थी। उनका कहना है कि इसके बाद खाते में न कुछ जमा किया और न निकाला।
एकाउंट में जमा हुए करोडों रुपये
लेकिन उन्हें मिले आयकर के नोटिस में 52 लाख रकम जमा बताई गई तो वह हैरान रह गए। स्टेटमेंट निकलवाया तो हैरानी की कोई सीमा न रही। आरोप है कि वरुण जैन ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर 2014-15 और 2015-16 में करोड़ों रुपये जमा किए और निकाले। इसके लिए उनके चेक इस्तेमाल किए गए।
मोबाइल नंबर भी बदला
उनके खाते से उनका मोबाइल नंबर हटाकर वरुण जैन ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया, जिसके चलते ट्रांजेक्शन की जानकारी उन तक नहीं पहुंची। उनके खाते से लगभग चार करोड़ की रकम जमा की गई और निकाली गई है। सीजेएम ओम प्रकाश ने वरुण जैन व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। इस मामले में पहले पुलिस से शिकायत की गई थी। जब पुलिस ने नहीं सुनी, तब कोर्ट में दरखास्त दी गई। कोर्ट के
दो अप्रैल को निकाले 99 लाख रुपये
राजेश तांगर के मुताबिक खाते से इसी साल दो अप्रैल को 99 लाख रुपये निकाले गए। बैलेंस था दो करोड़ चार लाख 19 हजार रुपये। उसी दिन 20 हजार दो बार और दस हजार एक बार जमा किए। एटीएम से दस और बीस हजार तीन तीन बार निकाले। आरोप है कि उनके एटीएम का वरुण जैन ने इस्तेमाल किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Btech Youth falls from 30 feet from flyover after car hit bike in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रुह कंपा देने वाले एक्सीडेंट में बीटेक कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Route diversion for Dr. Aambedkar Jayanti in Agra today

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर कड़े सुरक्षा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba running in Public toilet, demolish

आगरालीक्स:……Agra News: आगरा में सार्वजनिक शौचालय में ढाबा चल रहा था, काउंटर,...

बिगलीक्स

Agra Live News: ADA take action after Three storey Jewellery showroom collapse in Kinari Bazar in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कसरैट, किनारी बाजार में तीन मंजिला ज्वैलरी...

error: Content is protected !!