Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Covid rules to visit Taj Mahal on new year, Full detail
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Covid rules to visit Taj Mahal on new year, Full detail

204

आगरालीक्स …नए साल में ताजमहल देखने आ रहे हैं तो ओमिक्रोन के बीएफ.7 के अलर्ट के बाद जारी किए गए ​दिशा निर्देश जान लें, पूरी डिटेल, क्या है ताजमहल सहित स्मारकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल।

चीन, जापान, अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना के केस बढ़ने और भारत में कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 के चार केस मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली से पास में होने के साथ ही ताजमहल के लिए आने वाले ​देसी विदेशी पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। अभी और सख्ती की जाएगी।


ये है ताजमहल के लिए प्रोटोकॉल
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर स्वास्थ्य विभाग की तीन तीन सदस्यीय दो टीमें तैनात की गई हैं, ये थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जिन पर्यटकों में कोरोना की आशंका ल रही है उनके सैंपल ले रही हैं
मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है अभी अनिवार्य नहीं किया गया है
अभी ताजमहल में प्रवेश के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आने की अनिवार्यता नहीं की गई है, इस बारे में एएएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि ताजमहल के लिए अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई है, पहले ही तरह से ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

ट्रेस टेस्ट ट्रीट का पालन
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड संक्रमण के पुनः फैलने की आशंका तथा देश में कोरोना वायरस के संस्करण ओमिकोन बीएफ.7 के चार केसों के मद्देनजर कोविड प्रोटोकोल “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। हैन्ड सेनेटाइजर का प्रयोग करें तथा सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखते ही सैम्पलिंग करायें। मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल एवं जिले की सभी सीएचसी एवं समस्त शहरी पीएचसी, आईएसबीटी, कैन्ट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजामण्डी रेलवे स्टेशन पर कोविड सैम्पलिंग की सुविधा उपलब्ध है। जनपद में कोविड- सर्विसलांस सुदृढीकरण करने के लिये ट्रेस टेस्ट ट्रीट नीति का पालन करते हुये कोविड़ के संभावित रोगियों की सैम्पलिंग बढाने एवं कोविड संक्रमितों के उपचार के लिये आरआरटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, वह वैक्सीनेशन करवा लें तथा बूस्टर (सतर्कता) डोज अवश्य लगवायें।
एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर सैंपलिंग शुरू
सीएमओ ने बताया कि आगरा एक टूरिस्ट प्लेस है, यहां आने वाले समस्त सैलानियों की सैम्पलिंग करायी जा रही है। एयरपोर्ट, ताजमहल के पूर्वी एवं पश्चिमी गेट, सिकन्दरा, आगरा फोर्ट, दीवानी पर सैम्पलिंग बूथ पर निरन्तर कोविड सैम्पलिंग करायी जा रही है तथा शत्-प्रतिशत कोविड सैम्पल लेने के लिये टीमों को निर्देशित किया गया है।

कोविड संबंधी पूछताछ के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
-0562-2600412, 9458569043

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!