आगरालीक्स …..आगरा में केवल दो घंटे ही बम पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। 12 स्थानों पर बम पटाखों की दुकानें लगी हैं।
आगरा में दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने की ही अनुमति दी गई है, ग्रीन पटाखे भी दो घंटे के लिए ही चलाए जा सकेंगे, जिससे प्रदूषण का स्तर न बढ़े।
इन स्थानों पर इतनी दुकानें
1 -अबुल उल्लाह की दरगाह 50
2- आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 स्थित एंथम के पास 25
3 -रुनकता तालाब के किनारे 5
4- हाथीघाट बाबा गुलाटीदास का खाली मैदान 10
5-जैन मंदिर के पास हनुमान नगर 5
6-कोठी मीना बाजार 90
7-जीआईसी मैदान 30
8-आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11, 12 का पार्क 25
9-कंपनी गार्डन का मैदान 20
10-शक्ति नगर का मैदान 10
11-बेप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान 3
12-भोलानाम गुलाब चंद स्कूल का मैदान 1
2 घंटे ही चला सकेंगे पटाखे
आगरा में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। आगरा में दीपावली पर दो घंटे के लिए ही ग्रीन पटाखे चला सकेंगे।
बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर
आगरा में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते आगरा में ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति है। यह भी दो घंटे के लिए ही चलाए जा सकेंगे।