आगरालीक्स… आगरा में साइबर शातिरों ने क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी कर खूब शॉपिंग की, डाटा चोरी कैसे हुआ, यह साइबर सेल के लिए भी इवेस्टीगेशन का मुददा है, विदेश में क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर ओटीपी की अनिवार्यता नहीं है, इसका फायदा उठाकर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर ली गई।
साइबर सेल में दिसम्बर में एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से डाटा चोरी करने की शिकायत मिली थी, इसके बाद दूसरी शिकायत एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी रवि कुमार ने की है। रवि का कहना है कि उनके पास सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड से 14 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है। तीसरी शिकायत खंदारी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने की है। उनका कहना है कि वह पीएनबी का क्रेडिट कार्ड प्रयोग करते हैं। उनके क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है।
कैसे चोरी हुआ क्रेडिट कार्ड का डाटा
साइबर सेल प्रभारी अमित सिंह का मीडिया से कहना है कि पीड़ितों के पास कोई कॉल नहीं आया, किसी ने क्रेडिट कार्ड को लेकर जानकारी नहीं मांगी, इसके बाद भी क्रेडिट कार्ड की सूचनाएं चोरी कैसे हो गईं। आशंका है कि कार्ड का फोटो खींच कर क्लोन तैयार कराया गया है। विदेश के किसी स्थान से शॉपिंग की गई है। विदेश में कार्ड का प्रयोग करते वक्त ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की जरूरत नहीं पड़ती है। संबंधित बैंक प्रबंधन से जानकारी मांगी गई है कि आखिर शॉपिंग किस स्थान से की गई है।