नईदिल्लीलीक्स.. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनड़े मैचों की सीरीज कल से शुरू होगी। एशेज श्रृंखला का आखिरी मैच भी 27 जुलाई से। पाकिस्तान ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा।
वनडे में भी नये खिलाड़ियों को मौका संभव

भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे मैचों की सीरीज कल 27 जुलाई से शुरू हो रही है। भारत टेस्ट मैचों की तरह वनडे सीरीज में भी कुछ नये खिलाड़ियों को आजमा सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ संजू सैमसन को भी मौका मिल सकता है। सभी मैच डीडी स्पोर्ट्स पर शाम सात बजे से प्रसारित होंगे।
इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच
एशेज श्रृंखला का आखिरी मैच कल से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुरू होगा। पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है। चौथा टेस्ट ड्रा रहा है।
श्रीलंका की टीम पाक के आगे पस्त
दूसरी ओर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 166 रन के जवाब में समाचार लिखे जाते समय तक पाकिस्तान ने चार विकेट पर 354 रन बना लिए थे।