आगरालीक्स….आगरा के चांदी कारोबारी के हत्यारों की तलाश में बिहार पुलिस ने डाला डेरा. सुपारी किलर भूषण पंडित और नीरज गौतम को पकड़ने के लिए दे रही दबिशें….
आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल के हत्यारे शूटरों की तलाश में बिहार पुलिस ने मथुरा में डेरा डाल दिया है. दोनों ही सुपारी किलर भूषण पंडित और नीरज गौतम की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश भी दे रही है. इन दोनों सुपारी किलर का गैंग गैंगलैंड है. थाना हाइवे के देवीपुरा में रहने वाले भूषण पंडित और कोतवाली इलाके के पूजा एंक्लेवल कॉलोनी में रहने वलो नीरज गौतम ने ही सुपारी लेकर कारेाबारी की हत्या की थी. पुलिस ने दो दिन पहले ही इस घटना का खुलासा किया था. पकड़े गए सराफा कारोबारी के ड्राइवर ने इन दोनों का नाम लिया था जिसके बाद पुलिस इन दोनों की तलाश में यहां पर है.
गैंगलैंड गैंग के है सदस्य
इन दोनों का गैंग गैंगलैंड है. इसमें कई सारे छोटे बड़े शातिर अपराधी शामिल हैं. इस गैंग ने पिछले कुछ महीने से मथुरा में आतंक मचा रखा था. फायरिंग, मारपीट करके ये लोग दहशत फैलाते थे. दो महीने में पुलिस ने इस गैंग के ही 20 से ज्यादा सदस्यों को जेल भेजा है.
कारोबारी का ड्राइवर किया था अरेस्ट
आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की हत्या में बिहार पुलिस ने जैंत निवासी जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया है. जितेंद्र मथुरा के कारेाबारी निखिल अग्रवाल का चालक है. जितेंद्र ही गाड़ी से नीरज गौतम और भूषण पंडित को लेकर पटना गया था. जहां दोनेां शूटर स्टेशन के पास रुके थे और कारोबारी की फ्लैट में हत्या कर दी थी. बिहार पुलिस ने जितेंद्र को अरेस्ट कर लिया और मथुरा के कारोबारी निखिल अग्रवाल को जांच चलने तक हर दिन थाने में हाजिरी लगाने के लिए कहा है.