Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Crime News: Medical store owner had murdered his mother, father, wife and daughter…#etahnews
बिगलीक्स

Crime News: Medical store owner had murdered his mother, father, wife and daughter…#etahnews

368

यूपीलीक्स…एटा में मेडिकल स्टोर संचालक ने ही की थी मां, बाप, पत्नी और बेटी की हत्या. पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा. हत्या की वजह भी बताई….पूरी घटना चौंकाने वाली

यूपी के एटा में घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मेडिकल स्टोर संचालक ने ही अपने माता—पिता, पत्नी और बेटी की हत्या की थी. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच की और सबूत जुटाने के बाद कातिल मेडिकल स्टोर संचालक को अरेस्ट कर लिया है. उसके कपड़े पर भी खून के निशान मिले हैं. मेडिकल स्टोर संचालक ने सभी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है.

पहले घटना को पूरी तरह से समझिए
घटना एटा के कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला प्रेमी की है. यहां दो मंजिला मकान में 75 वर्षीय डॉक्टर गंगा सिंह, अपनी पत्नी श्यामा, बेटा कमल सिंह, बेटे की पत्नी रत्ना, नातिन ज्योति और लक्ष्मी व नाती देवांश के साथ रहते थे. कमल सिंह पास में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं. इनकी बड़ी बेटी ज्योति की शादी 11 फरवरी को तय हो गई थी और घर में शा​दी की तैयारियां चल रही थी. सोमवार दोपहर को कमल सिंह अपनी बेटी लक्ष्मी के साथ मेडिकल स्टोर पर गए हुए थे. वहीं इनका बेटा देवांश स्कूल गया हुआ था. पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजकर 55 मिनट पर कमल सिंह मेडिकल स्टोर से घर खाना खाने के लिए आया और यहां करीब सवा घंटे तक रहे और इसके बाद दोबारा मेडिकल स्टोर पर चले गए. इनके जाने के 20 मिनट बाद इनका बेटा देवांश स्कूल से घर लौटता है.

बेटे देवांश ने देखीं सभी की लाशें
देवांश ने घर में घुसकर बाबा और अम्मा को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया. देवांश जब अंदर गया तो ग्राउंड फ्लोर पर गंगा सिंह की लाश चारपाई पर पड़ी थी तो वहीं कमल की मां श्यामा देवी और बेटी ज्योति के शव प्रथम तल पर कमरे की फर्श पर पड़े थे. कमरे में अंदर और देवांश की मां रत्ना का शव बेड पर था. यह देखते ही देवांश की चीख निकल गई. उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया तब हत्याकांड का पता चला.

पुलिस मौके पर पहुंची
चार लोगों की हत्या की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मेडिकल स्टोर से कमल और उनकी बेटी भी बदहवास हालत में घर पहुंचे. इधर सूचना पर पुलिस भी आ गई. श्यामा देवी के शरीर में हलचल थी और उनकी सांसें चल रही थीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया. मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड पहुंचा. कमरे में जहां लाशें पड़ी थीं, वहां खून से सनी इंटरलॉकिंग वाली ईंट पड़ी थी. आशंका है कि इसी ईंट से सभी की हत्याएं की गई हैं. पुलिस ने पहले शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसके बाद जांच शुरू की.

पुलिस ने कमल सिंह को किया अरेस्ट
पुलिस के अनुसार घर में और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो 12 बजकर 55 मिनट पर कमल सिंह घर में घुसता हुआ दिखाई दिया और करीब सवा घंटे बाद वह जाता हुआ दिखा. इसके 20 मिनट बाद देवांश स्कूल से घर लौटा. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में और कोई नजर नहीं आया. पुलिस को इसके बाद कमल सिंह पर शक हुआ. पुलिस के अनुसार 20 मिनट के अंदर चार लोगों की हत्याएं करके चले जाना संभव ही नहीं है और सीसीटीवी में भी कोई और नजर नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने कमल सिंह को अरेस्ट कर लिया और उससे सख्त पूछताछ की जिसके बाद उसने हत्या करने की बात कबूल की है.

बेटी की शादी के पैसे को लेकर हो रहा था विवाद
पूछताछ में कमल ने बताया कि 11 फरवरी को इनकी बेटी ज्योति की शादी थी जिसके लिए पैसों का इंतजाम किया जा रहा था. कुछ पैसों का इंतजाम कर लिया गया था लेकिन वो दो से तीन दिन डिले हो गया. जब वह घर पर खाना खाने के लिए गया तो पत्नी ने पैसे को लेकर बात छेड़ दी और कुछ ऐसे शब्द बोल दिए जिससे वो गुस्सा में आ गया और इसके बादउसने अपनी पत्नी रत्ना की हत्या कर दी. बेटी जब वहां पहुंची और शोर मचाया तो उसने बेटी की भी हत्या कर दी. इसके बाद छत से ईंट लाया और दोबारा पत्नी और बेटी के सिर में कई वार कर दिए. इसके बाद मां श्यामा ने भी हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिस पर कमल ने मां को भी मार डाला. ग्राउंड फ्लोर पर चारपाई पर सो रहे गंगा सिंह को देखकर कमल को शक हुआ कि कहीं घटना पता न चल जाए तो उसने गंगा सिंह की भी हत्या कर दी और इसके बाद वहां से चला गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!