आगरालीक्स…आगरा में चोरी का लाइव वीडियो देखें…स्कूटर की डिग्गी से नौ लाख रुपये किए पार. तहसील से स्कूटी लेकर घर आया था स्टांप वेंडर. कुछ ही सेकेंड में चोर ने कर दिए पार…देखें वीडियो
आगरा में चोरी की एक घटना सामने आई है जिसमें एक चोर घर के बाहर खड़े स्कूटर की डिग्गी से 9 लाख रुपये चोरी कर ले गया. यह स्कूटर तहसील के स्टांप वेंडर का था जो कि तहसील से घर पहुंचे थे. जैसे ही वो स्कूटर को बाहर खड़ा कर अंदर जाते हैं, पीछे से आया चोर कुछ ही सेकेंड के अंदर डिग्गी के अंदर रखे नौ लाख रुपये चोरी कर ले गया. घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है.
ये है मामला
घटना थाना सदर के सुल्तानपुरा की है. तहसील में स्टांप वेंडर स्कूटर लेकर घर आता है और घर के बाहर स्कूटर को खड़ा करके अंदर चला जाता है. वापस लौटे तो रुपये गायब मिले. सीसीटीवी देखे गए तो पता चला उनके अंदर जाते ही एक चोर स्कूटर के पास आता है और चेक करता है. डिग्गी खोलने की कोशिश करता है, फिर अचानक वापस लौट जाता है. फिर लौटकर आता है और डिग्गी खोलकर अंदर रुखे रुपयों की थैली लेकर भाग जाता है. यह वीडियो 35 सेकेंड का है.
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी में चोर दिख रहा है, उसे चिन्हित किया जा रहा है. जलद ही चोर पकड़ लिया जाएगा.