Thursday , 30 April 2026
Home बिगलीक्स Crime News: Police caught 35 gamblers, recovered Rs 30 lakh cash…#agranews
बिगलीक्स

Crime News: Police caught 35 gamblers, recovered Rs 30 lakh cash…#agranews

539

आगरालीक्स…सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव. पुलिस के छापे में 30 लाख रुपये, कार, आठ बाइकें मिलीं. 35 जुआरी पकड़े, इनमें आगरा के 17 जुआरी. जानिए इनके नाम

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस को जुआरियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. रामगढ़ के अब्बास नगर में सुनसान इलाके में बने एक घर के अंदर जुए का अड्डा चल रहा था. आगरा के जुआरी भी यहां दांव लगाने के लिए जाते थे. रविवार शाम को थाना रामगढ़ पुलिस और एसओजी ने मिलकर यहां छापा मारा. पुलिस ने यहां से 35 जुआरी पकड़े हैं जिनमें 17 जुआरी आगरा के हैं. इसके अलावा 30 लाख रुपये, ताश की 10 गड्डियां, 34 मोबाइल बरामद किए हैं. यहां मिली एक कार और 8 बाइकों को सीज कर दिया गया है.

पूछताछ में पता चला कि इन सभी का गैंग है जो पड़ोसी जिलों में सुनसान स्थान पर किराए पर घर लेकर जुआ खेलता और खिलाता है. एक जगह पर एक सप्ताह से अधिक दिन नहीं खेलते, इसलिए पकड़ में नहीं आते. गृहस्वामी शहजाद की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

आगरा के ये जुआरी पकड़े गए
मान सिंह ​निवासी गढ़ी चांदनी एत्माद्दौला
प्रदीप निवासी हीरालाल की बगीची
टीटू निवासी एत्मादपुर
रनवीर निवासी सिकंदरा
गौरव निवासी गढ़ी जगन्नाथ एत्मादपुर
अनीस निवासी सीता नगर
सौरभ निवासी अयोध्याकुंज शाहगंज
धर्मेंद्र निवासी बोदला
लोकेंद्र सिंह निवासी शास्त्रीपुरम
मनीषकुमार निवासी पुरानी मंडी ताजगंज
नरेंद्र निवासी सरस्वती नगर बोदला
हरीशंकर निवासी नगला टीन ताजगंज
बॉबी निवासी नाई की सराय टेढ़ी बगिया
ओमप्रकाश निवासी सतौली एत्मादपुर
रामू तोमर निवासी हनुमान नगर एत्माद्दौला
भीमसेन निवासी बुढ़ाना ताजगंज
आकाश निवासी नगला रामबल एत्माद्दौला

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Lice News: Agra Gwalior Express way project delay by 6 month

आगरालीक्स …Agra News: आगरा ग्वालियर एक्सप्रेसवे के लिए 279 काश्तकारों ने जमीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: CISCE 10th & 12th 2026 result declare today at 11 AM

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट कानरेडस सहित सीआईएससीई...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Doctor after delivery in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हास्पिटल में ब्लड चढ़ाने के बाद प्रसूता की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 67 year old retire teacher duped of Rs 32 Lakh in 9 day digital arrest

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में रिटायर महिला शिक्षिका को नौ दिन तक...

error: Content is protected !!