फिरोजाबादलीक्स…सामान्य नहीं थी सुनील की मौत…प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी हत्या, आनलाइन जहर मंगाकर पति को खिलाया था…हत्या का खौफनाक खुलासा, पत्नी और प्रेमी अरेस्ट
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है. करीब ढाई महीने पहले टूंडला के उलाऊ गांव में रहने वाले युवक की हुई युवक की मौत सामान्य मौत नहीं थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी. यह हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. पत्नी ने आनलाइन जहर मंगाकर पति को खिलाया था. पहली बार में पति बच गया लेकिन अगले दिन पत्नी ने दोबारा जहर का निवाला पति को खिला दिया और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया था. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया है.उलाऊ गांव में 32 साल का सुनील रहता था. उसकी शादी 12 साल पहले शशि के साथ् हुई थी. दोनेां के एक 10 साल और दसूरा 8 साल का बेटा है. शशि का यादवेंद्र नाम के युवक के साथ एक साल से अफेयर चल रहा था. यादवेंद्र भी सुनील के ही गांव का रहने वाला है और ड्राइवर है. यादवेंद्र भी शादीशुदा है. पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई को मृतक सुनील की मां ने हमें शिकायत दी थी और शिकायत में उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद बहू के चाल—चलन ठीक नहीं लगने की बात कही थी. शिकायत में लिखा था कि बहू यादवेंद्र को घर बुलाती है और दोनों काफी देर तक साथ रहते हैं. बहू को पति की मौत का जरा भी गम नहीं है. मृतक सुनील की मां ने शंका जताई.
इस पर पुलिस ने मृतक सुनील के घर पहुंची ओर तलाशी की तो वहां जहर की पुड़िया मिली. पूछने पर पता चला कि ये जहर आनलाइन मंगवाया गया था. पुलिस को शशि के फोन में भी यादवेंद्र के मैसेज और कॉल डिटेल मिले. इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का जुर्म कबूला.
ऐसे की थी पति की हत्या
पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी शशि ने बताया कि हम दोनों ने सुनील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था. इसके लिए आनलाइन 150 रुपये का सल्फास मंगाया था. 13 मई को उसने सुनील को दही में मिलाकर जहर खिलया था. इससे सुनील की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां एक ही दिन में उसकी तबीयत ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद पत्नी ने अगले दिन 14 मई को उसे खिचड़ी में डलाकर जहर दे दिया. इस बाद अस्पताल जाने का भी मौका नहीं मिला और सुनील ने घर में ही दम तोड़ दिया. परिजनों ने सामान्य मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था.