Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Criminal injured in police encounter in Agra
बिगलीक्स

Criminal injured in police encounter in Agra

105

आगरालीक्स …आगरा में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई, एक हाथ में टॉर्च और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर पुलिसकर्मी बदमाशों की तलाश में जुटे रहे, एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए।
आगरा में एक के बाद एक वारदात से पुलिस अधिकारिशें के होश उडे हुए हैं, सभी थाना क्षेत्रों में रात में गश्त लगाई जा रही है। गुरुवार की रात को थाना जगदीश पुरा की टीम पथौली नहर के पास गश्त लगा रही थी, उन्हें बाइक पर संदिग्ध लोग जाते दिखाई दिए, रोकने के लिए कहा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई थानों का पुलिस फोर्स और स्वॉट टीम पहुंच गई।
एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने की कॉम्बिंग
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। बदमाश मथुरा के औरंगाबाज निवासी सददाम उस्मानी है, वह आगरा में कई वारदात कर चुका है। पुलिस ने एक बदमाश को दबोचन के बाद कॉम्बिंग की, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह सहित कई थानों का पुलिस फोर्स बदमाशों की धरपकड में जुटा रहा।

29 जुलाई को बदमाशों ने सिपाही की हत्या
आगरा में बहादुर सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले एक बदमाश का स्कैच जारी हुआ है, 22 साल के बदमाश 5 ,7 इंच का है और रंग गेहुआ है, पुलिस बदमाशों की धरपकड में जुटी हुई है। एक हॉस्पिटल में डयूटी डॉक्टर सहित 25 लोगों से पूछताछ की गई है।
आगरा के थाना एत्माउददौला की फाउंड्री नगर चौकी पर सिपाही सतीश यादव और कुलदीप चौहान तैनात हैं। ये दोनों शनिवार सुबह 4. 20 बजे अपने हथियार चौकी पर रखकर पास ही एक हॉस्पिटल में दैनिक कार्य के लिए जा रहे थे, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। सतीश यादव ने उन्हें टोका तो वे बाइक छोडकर प्रकाश पुरम की गली में भागने लगे, सिपाहियों ने बदमाशों के पीछे अपनी बाइक लगा दी, कुलदीप चौहान बाइक चला रहे थे, उन्होंने बदमाशों के पास पहुंच कर बाइक रोकी, बाइक से उतरकर सतीश ने एक बदमाश को पकड लिया, उसका तमंचा छीन लिया। बदमाश के साथी ने सतीश के एक के बाद एक दो गोली मारी, एक गोली जबडे में और दूसरी गोली सीने में लगी। गोली लगने से सतीश की पकड धीमी हो गई और चारों बदमाश फरार हो गए। सतीश यादव को पुष्पांजलि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज मुथा अशोक जैन, एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!