आगरालीक्स …आप भी तो इन दवाओं को नहीं खा रहे हैं, बुखार, दर्द, सर्दी जुकाम, घुटने के दर्द सहित 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन से लोगों को खतरा होने के बाद बिक्री पर प्रतिबंध। करोड़ों का माल, दर्द में सबसे ज्यादा होती है फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं की बिक्री। ( Crores of Govts ban 156 fixed dose combination stock in Agra Medicine market)
सरकार ने फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन को लोगों के लिए खतरा बताते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें सबसे ज्यादा दवाएं दर्द की हैं, पैरासीटामोल के साथ कई तरह की दवाओं के काम्बीनेशन बाजार में उपलब्ध हैं। अचानक से 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन पर प्रतिबंध से दवा कारोबारियों के होश उड़े हुए हैं। आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष ब्रहृमभटृट का कहना है कि जिन दवाओं को अचानक से बंद किया गया है उनकी बिक्री बहुत अधिक है। मेडिकल स्टोर संचालकों को दवा वापस करने में समस्या आती है, उन्हें थोक दवा कारोबारियों को दवा देनी होती है वे कंपनी को भेजते हैं। कंपनी से भुगतान होने के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों को वापस की गईं दवाओं का भुगतान होता है, इसमें भी जीएसटी कट जाता है। इससे दवा कारोबारियों को बड़ा नुकसान होगा।
इन दवाओं पर लगाई रोक
मिफेनामिक एसिड + पेरासिटामोल इंजेक्शन, सेटिरिजिन एचसीएल + पेरासिटामोल + फेनाइलफ्रिन एचसीएल, लेवोसिटिरिजिन + फेनाइलफ्रिन एचसीएल + पेरासिटामोल, पेरासिटामोल + क्लोरफेनिरामाइन मेलेट + फेनिल प्रोपैनोलामाइन और कैमिलोफिन डीहाइड्रोक्लोराइड 25 मिलीग्राम + पेरासिटामोल 300 मिलीग्राम,
पेरासिटामोल, ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन के मिश्रण पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रामाडोल एक दर्द निवारक दवा है। अधिसूचना के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाया कि एफडीसी दवाओं का इस्तेमाल इंसानों के स्वास्थ्य के खतरा पैदा कर सकता है। जबकि सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।