आगरालीक्स…केंद्रीय विवि में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी के रिजल्ट घोषित होने के बाद रैंक सूची सामान्यीकृत स्कोर के आधार पर तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची परसेंटाइल और अंक के आधार पर नहीं होगी।

देश भर के केंद्रीय विवि के स्नातक पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी की परीक्षा आयोजित की गई। 16 सितंबर को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। अब विवि को मेरिट सूची जारी करनी है, इसके आधार पर छात्र प्रवेश ले सकेंगे। यूजीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि विवि द्वारा रैंक की सूची परसेंटाइल और अंक के आधार पर तैयार नहीं की जाएगी, यह सूची सामान्यीक्रत स्कोर के आधार पर होगी।
सीयूईटी पीजी का रिजल्ट घोषित
वहीं, एनटीए ने सीयूईटी पीजी का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। 6.07 लाख अभ्यर्थियों ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। केंद्रीय विवि के साथ ही राज्य और निजी विवि सहित 66 विश्वविद्यालयों ने पीजी में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी की प्रक्रिया को अपनाया है।