नईदिल्लीलीक्स…. सामान्य विवि प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट 15 सितंबर को घोषित किया जाएगा, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं।
देश भर के केंद्रीय विवि में स्नातक में प्रवेश के लिए पहली बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा आयोजित की गई । कई चरणों मे ंपरीक्षा हुई। परीक्षाएं जुलाई में शुरू हो गईं थी और 30 अगस्त तक चली।

जेईई मेन के बाद देश में दूसरी बड़ी परीक्षा
सीयूईटी यूजी में 14.6 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था इसमें से 60 फीसद परीक्षा में शामिल हुए। जबकि जेईई मेन में 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह जेईई मेन के बाद सीयूईटी यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा है।