आगरालीक्स..(.Agra News 4th May ) …आगरा में कर्फ्यू दो दिन और बढा दिया है, अब गुरुवार तक बंद है, क्या बैंक खुली हुई हैं, कौन बाहर जा सकता है, किसे है अनुमति।
आगरा में शुक्रवार रात आठ से मंगलवार सुबह तक वीकएंड कर्फ्यू लगाया गया था, सोमवार को आगरा सहित प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू गुरुवार सुबह सात बजे तक बढा दिया गया।
बैंक खुली, आवश्यक सेवाएं सुचारू
शनिवार को बैंक भी बंद थी लेकिन वीकएंड कर्फ्यू दो दिन के लिए बढने के बाद बैंक बंद नहीं की गई हैं।बैंक खुली हुई हैं, कोई व्यक्ति बैंक संबंधी कार्य के लिए जाना चाहता है तो पुलिस उसे जाने की अनुमति दे दी। बैंक जाने से लोगों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही हास्पिटल, मेडिकल स्टोर सहित आवश्यक सेवाएं सुचारू हैं।
दूध, सब्जी की आपूर्ति
दूध की दुकानें खुली हुई हैं, सब्जी की भी आपूर्ति की जा रही है, औद्योगिक ईकाईयों में काम करने वाले कर्मचारियों को छूट है लेकिन इसके लिए ई पास जरूरी कर दिया गया है।
बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई
वीकएंड कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बेवजह घर से बाहर हैं तो उनका चालान किया जा रहा है, मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।