आगरालीक्स…आगरा के पूर्व विधायक से ठग लिए गए 13.92 लाख रुपये. दो लोगों ने किया था बीमा एजेंट बनकर फोन…
आगरा के पूर्व विधायक साइबर अपराधियों का शिकार हो गए हैं और उनसे इन अपराधियों ने 13.92 लाख रुपये ठग लिए हैं. दो लोगों ने एक बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर इनके पास फोन किया और बीमा पॉलिसी का लाभ बताते—बताते इनके खातों से रकम पार कर गए. पूर्व विधायक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है. साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
ये है पूरा मामला
आगरा की पश्चिम विधानसभा सीट से दो बार भाजपा की सीटी पर विधायक रह चुके किशन गोपाल अलका पुरी प्रताप नगर में रहते हैं. उन्होंने साइबर थाना पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने वर्ष 2011 में एंगोन लाइफ इंश्यारेंस कंपनी से बीमा पॉलिसी ली थी.दो एजेंटों ने उनके पास फोन किया था और बीमा पॉलिसी के लाभ बताए. एजेंट ने बताया कि बीमा पॉलिसी की अवधि 16 साल है, दस साल तक प्रीमियम भरना हेागा, बाकी छह साल कोई प्रीमियम अदा नहीं करना है. इसके बाद धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा.

विधायक ने बताया कि पिछले साल पॉलिसी को भरते हुए दस साल पूरे हो गए. इस पर उन्होंने प्रीमियम भरना बंद कर दिया. नवंबर 2021 में उनके पास कॉल् आया और कॉल् करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताया. उसने बीमा पॉलिसी की धनराशि समय से पहले दिलाने की बात कही और यह भी बताया कि कुछ रकम जमा करने पर उन्हें बोनस के रूप में रकम और मिल जाएगी, इससे काफी फायदा हेागा. विधायक को विश्वास हुआ कि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि का ही फोन है. विधायक के अनुसार किसी न किसी बहाने से 2 नवंबर 2021 से 22 अप्रैल तक 12 बार में उनसे 13.92 लाख रुपये जमा करा लिए गए. इसके बाद भी रकम मांगी गई. इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपनी रकम वापस मागी. बाद में फोन कट हो गया और फिर स्विच आफ. पूर्व विधायक ने बीमा कंपनी से पता किया, लेकिन नंबर फर्जी निकला. इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. विधायक की ओर से इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है. साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.