आगरालीक्स.. आगरा में सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंक, एटीएम सहित साइबर फ्राड के लिए साइबर थाना खुल गया है। यहां मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, विवेचना भी साइबर थाने की पुलिस करेगी।
शुक्रवार को आगरा में पुलिस लाइन में अस्थायी साइबर सेल थाना खोला गया है। एडीजी अजय आनंद आईजी ए सतीश गणेश ने साइबर थाने का शुभारंभ किया। थाने में वे सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे जो साइबर थाने के लिए चाहिए। यहां आगरा रेंज के मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेदना की जाएगी। अलग से पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
एक हजार वर्ग मीटर जगह में बनेगा स्थायी थाना
आगरा में स्थायी साइबर थाना बनना है, इसके लिए एसएसपी बबलू कुमार ने एक हजार वर्ग मीटर जमीन की तलाश है।