आगरालीक्स.. आगरा में एक सप्ताह में साइबर थाना खुल जाएगा, फेसबुक, वाटस एप पर अश्लील फोटो एटीएम, बैंक फ्रांड सहित का मुकदमा साइबर थाने में दर्ज होगा और विवेचना भी थाने में तैनात कर्मी करेंगे।
आगरा में पुलिस लाइन में अस्थायी साइबर सेल थाना बनाया जा रहा है, आईजी ए सतीश गणेश ने साइबर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि थाने में वे सभी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे जो साइबर थाने के लिए चाहिए। एसएसपी बबलू कुमार के नेतृत्व में थाने का काम पूरा होगा। तीन-चार दिन में अस्थाई साइबर थाना चालू हो जाएगा। थाने में तैनाती के लिए स्टाफ का साक्षात्कार चल रहा है।
एक हजार वर्ग मीटर जगह में बनेगा स्थायी थाना
आगरा में स्थायी साइबर थाना बनना है, इसके लिए एसएसपी बबलू कुमार ने एक हजार वर्ग मीटर ज