नई दिल्लीलीक्स…(17 May 2021) मुंबई से 185 किमी. प्रति घंटे की हवाओं के साथ गुजरात की ओर ‘ताऊ ते’. डेढ़ लाख लोग शिफ्ट, तटीय इलाकों में वैक्सीनेशन बंद…
गुजरात पहुंचने वाला है ‘ताऊ ते’
अरब सागर से उठा चक्रवात तूफान ‘ताऊ ते’ गुजरात के पोरबंदर तट पर आगामी कुछ ही घंटे में टकरा सकता हे. लेकिन इससे पहले ही इस चक्रवात ने कई राज्यों में खलबली मचा दी है. इसका असर गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाक सहित सात राज्यों पर बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तूफान आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच गुजरात पहुंच सकता है. इस दौरान हवाओं की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. खतरे को भांपते हुए राज्यों के तटों पर रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है.
मुंबई पर रिकॉर्ड
इधर गुजरात से पहले ‘ताऊ ते’ मुंबई के तटों से टकराता हुआ गुजरात की ओर बढ़ा है. मुंबई में इसकी रफ्तार185 किलोमीटर प्रति घंटाा थी जो कि अभी के किसी भी चक्रवात की सबसे ज्यादा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में अभी भी भारी बारिश हो रही है. चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में चल रहे वैक्सीनेशन के कार्य को भी रोक दिया गया है.
गुजरात पर सबसे ज्यादा असर
‘ताऊ ते’ चक्रवात का सबसे अधिक असर गुजरात पर हो सकता है. इसको पहले से ही भांपते हुए तटीय इलाकों के मकानों को खाली करा दिया गया है. एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डायरेक्टर जनरल (DG) मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया है कि राज्य के 17 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. इनमें
द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, राजकोट, मोरबी और जामनगर जिलों में सबसे ज्यादा खतरा है. इस संबंध में रविार को पीएम मोदी और गृहमंत्री के बीच हाइलेवल की मीटिंग भी हो चुकी है.
अब तक 11 की मौत
चक्रवात ‘ताऊ ते’ के कारण अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. कर्नाटक में जहां 5 लोगों की मौत हुई है तो वहीं महाराष्ट्र में दो बहनों की मौत हो गई है. गोवा में भी दो लोगों की पुष्टि हुई है.इसके अलावा तमिलनाडु में भी दो लोगों की मौत की खबर है.