Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Dacoity in CM Akhilesh Yadav school friend house in Agra, One held
बिगलीक्स

Dacoity in CM Akhilesh Yadav school friend house in Agra, One held

180

आगरालीक्स... आगरा में दिनदहाडे सीएम अखिलेश यादव के मित्र जूता कारोबारी के घर बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, फायरिंग, कर्नल दोस्तों ने एक बदमाश पकडा, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी।
आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में मधुसूदन मोटर्स के पास ही जूता कारोबारी विकास महाजन की कोठी है। उनसे मिलने के लिए दो कर्नल मित्र आए हुए थे। शनिवार दोपहर को चार बदमाश घर में घुस आए। हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने फायरिंग कर दी।

बच्चे को छत पर लेकर चढा बदमाश
स्थानीय लोगों ने कोठी को घेर लिया, पुलिस फोर्स भी पहुंच गया, घिरने पर एक बदमाश बच्चे को लेकर छत पर चढ गया, कॉलोनी के लोगों द्वारा गोली चलाने पर बदमाश बच्चे को छोडकर भागने लगा। तीन बदमाश मौके से भाग गए, एक बदमाश को उनके दोस्तों ने पकड लिया, मौके से भागे बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मिलिट्री स्कूल, धौलपुर में पढे हैं साथ
सीएम अखिलेश यादव और जूता कारोबारी विकास महाजन मिलिट्री स्कूल, धौलपुर में साथ पढे हैं, वे कई बार आगरा में उनके घर भी आ चुके हैं।
28 दिसंबर 2015 को हो चुकी है डकैती
आगरा में खाकी वर्दी में आए बेखौफ बदमाशों ने पॉश कॉलोनी में बंधक बनाकर आधे घंटे तक डकैती की, बदमाश विवि के परीक्षा विभाग के प्रभारी, उनकी पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट कर फरार हो गए।
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में बीएससी परीक्षा विभाग के प्रभारी डॉ दिलावर सिंह न्यू लॉयर्स कॉलोनी में तिकोनिया पार्क के पास रहते हैं। रविवार रात आठ बजे उनके घर की घंटी बजी, गेट खोलते ही छह बदमाश घर में खुद को बिजली वाले बताते हुए बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने अंदर बैठे दिलावर सिंह के मुंह में कपडा ठूंस दिया और पिस्टल लगा दी। उनकी पत्नी बबीता और धेवता विराट दूसरे कमरे में थे, एक बदमाश ने उन दोनों को कब्जे में कर लिया। जबकि एक अन्य बदमाश ने तीसरे कमरे में दिलावर सिंह के बेटे ललित को दबोच लिया। दिलावर सिंह, उनकी पत्नी, बेटे और धेवते को एक कमरे में बंद कर पिस्टल दिखाकर चाबी ले ली। अलमारी खोलकर कैश और ज्वैलरी लूट ली, विरोध करने पर मारपीट की।
आधे घंटे लूटपाट
बेखौफ बदमाशों ने आधे घंटे तक पॉश कॉलोनी के घर में लूटपाट की, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। लूटपाट करने के बाद बदमाश पफरार हो गए, किसी तरह बंधक मुक्त होने के बाद उन्होंने शोर मचाया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman dead body found in House in Agra

आगरालीक्स आगरा में घर में महिला का शव मिला है, बाहर लगा...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three arrested in theft in two shops of Akhilesh Tower Agra

आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Company Former GM surrender in court, Send to Jail

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कंपनी में इंजीनियर ​युवती से छेड़छाड़ के मामले...

बिगलीक्स

Agra News Live: 19 year old woman takes fatal step after being scolded for excessive mobile phone use, dies.

आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट...

error: Content is protected !!