आगरालीक्स …आगरा में एक हाई प्रोफाइल मामले में बैंक मैनेजर रिटायर होने वाले हैं, इससे पहले दूसरी शादी करना चाहते हैं, उनकी बेटी ने पुलिस से शादी रुकवाने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू आगरा निवासी 58 वर्षीय बैंक मैनेजर दो महीने बाद रिटायर होने वाले हैं, उनकी पत्नी की 2014 में मौत हो गई थी। इकलौती बेटी है। वह लोहामंडी में पति के साथ रहती है। मैनेजर के सेवानिवृत्त होने में दो महीने ही बचे हैं। इससे पहले वह एक महिला से दूसरी शादी करना चाहता है। बेटी ने गुरुवार को पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। बेटी का कहना था कि महिला संपत्ति हड़पने के लिए उसके पिता से शादी कर रही है। उसके चार बच्चे भी हैं।
शादी करना चाहते हैं बैंक मैनेजर
बैंक मैनेजर ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रहा है। उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है। दो घंटे बातचीत का नतीजा नहीं निकल सका। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है।
एमबीए छात्रा के साथ गैंगरेप
आगरा में एमबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप, उसके साथी ने अपने तीन और दोस्तों के साथ कमरे पर बुलाकर किया गैंगरेप, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के ताजगंज निवासी छात्रा एक कॉलेज से एमबीए कर रही है, उसकी एक युवक से दोस्ती थी। युवक ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। छात्रा का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, वह कई सालों से युवक का शारीरिक शोषण कर रहा था।
कमरे पर बुलाकर गैंगरेप
एमबीए छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे पश्चिमपुरी, सिकंदरा अपने कमरे पर बुलाया, यहां उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद एमबीए छात्रा के साथ युवक और उसके तीन और साथियों ने गैंगरेप किया। इसके बाद छात्रा को धमकी दी गई।
1 .50 लाख रुपये हडपे
एमबीए छात्रा का आरोप है कि युवक ने उससे 1 .50 लाख रुपये हडप लिए, उसने प्यार के जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया। इसके बाद उससे रुपये एंठता रहा, उसने छात्रा से उधार रुपये लिए थे और कहा था कि वह वापस कर देगा लेकिन बाद में रुपये वापस करने से कर दिया इन्कार।
लिव इन रिलेशनशिप में रहा रही थी छात्रा
एमबीए छात्रा युवक के साथ कई सालों से लिव इन में रह रही थी, वह उसके कमरे पर भी जाती थी, एमबीए छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।