आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के लिए 1 लाख छात्र फार्म नहीं भर सके हैं और अंतिम तिथि सप्ताह हो गई। आज परीक्षा फार्म भरने की तिथि पर होगा निर्णय।

आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा में 1.25 लाख छात्र शामिल होने हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा फार्म भरवाए गए। 10 जून अंतिम तिथि थी, इस दौरान 25 हजार परीक्षा फार्म ही भरे गए हैं। एक लाख छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके हैं।
10 हजार ने ही कराया वेब रजिस्ट्रेशन
आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और संबंध कॉलेजों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक 10 हजार से भी कम छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है।