आगरालीक्स ….आंबेडकर विवि का बुरा हाल है, बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही एमए, एमएससी और एमकॉम में चार लाख सीटे हैं लेकिन प्रवेश के लिए 48 हजार छात्रों ने ही वेब रजिस्ट्रेशन कराया है।

आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के साथ ही संबदृध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए छात्रों को विवि में आनलाइन वेब रजिस्ट्रेशन कराना होता है। मगर, अभी तक महज 48 हजार छात्रों ने ही वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि विवि के आवासीय संस्थान और डिग्री कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही एमए, एमएससी और एमकॉम की चार लाख सीटें हैं।