आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि के 91 वें दीक्षांत समारोह में कल 100 स्वर्ण और 17 रजत पदक दिए जाएंगे। राज्यपाल चार घंटे विवि में रहेंगी, पास धरकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ( DBRAU, Agra 91st Convocation: 117 Medal & 144 PHD awarded tomorrow#Agra)
बुधवार को सुबह 10.30 बजे से विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जाएंगे, इसमें 100 स्वर्ण पदक और 17 रजत पदक हैं। 117 में से 76 पदक छात्राओं को मिलेंगे और 41 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी, वहीं, मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं संचार विशेषज्ञ प्रो. केजी सुरेश निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शामिल होंगी।
सबसे ज्यादा 11 पदक एसएन के मेडिकल छात्र शिखर को मिलेंगे
दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा 11 पदक एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र शिखर सिंह को दिए जाएंगे, शिखर सिंह को 10 स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेंगे। वहीं, सबसे ज्यादा पदक छात्रों को मिलेंगे।
इन्हें मिलेंगे एक से अधिक पदक
एक से अधिक पदक
एमबीबीएस के छात्र शिखर सिंह, एसएन मेडिकल कालेज 11 पदक 10 स्वर्ण एक रजत
बीए के छात्र निखिल धाकड़, सेंट जोंस कालेज तीन पदक
एमए की छात्रा अनुष्का, आगरा कालेज तीन पदक
एलएलबी की छात्रा मानसी शर्मा आगरा कालेज, तीन पदक
एमए भाषा विज्ञान के छात्र रविंद्र गोस्वामी, केएमआइ विश्वविद्यालय दो पदक
बीए की छात्रा सुमन, बीडीके महाविद्यालय बालूगंज दो पदक
एमबीबीएस के छात्र सुहासी चौधरी, एसएन मेडिकल कालेज दो पदक
एमबीबीएस की छात्रा खुशबू अग्रवाल, एसएन मेडिकल कालेज दो पदक
एमस्टेट के छात्र रोहित कुमार समाज विज्ञान संस्था विश्वविद्यालय दो पदक
एमएससी की छात्रा वंशिका श्रीवास्तव गृह विज्ञान विश्वविद्यालय दो पदक
एमकाम की छात्रा अंशिका अग्रवाल आरबीएस कालेज, दो पदक
बीए के छात्र निखिल धाकड़, सेंट जोंस कालेज दो पदक
एमएससी गणित के छात्र रोहित यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
एमएससी के छात्र अंशु यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
एमए की छात्रा मानसी जैन दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद दो पदक
एमए की छात्रा साक्षी ठाकुर आरसीए गर्ल्स कालेज, मथुरा दो पदक
बीएससी के छात्र योगेश कुमार मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय बरौली मैनपुरी दो पदक
बीए की छात्रा मतंशी नेशनल पीजी कालेज भौगांव मैनपुरी, दो पदक