आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में आज 35 मेडल नहीं दिए जाएंगे, जानें क्यों।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 152 पदक दिए जाते हैं। बुधवार को विवि के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होने जा रहे दीक्षांत समारोह में 117 पदक दिए जा रहे हैं। एमएसडब्ल्यू का परिणाम घोषित नहीं हुआ है इसलिए पदक नहीं दिए जा रहे हैं। कुलपति प्रो आशु रानी ने बताया कि एमफिल बंद हो चुका है, मेडिकल कालेजों की संबद्धता अटल विहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से हो गई है।
इन पाठ्यक्रमों के पदक जिन लोगों ने अपने स्वजनों के लिए शुरू किए थे उनसे संपर्क किया जा रहा है जिससे ये पदक दूसरे पाठ्यक्रम में दिए जा सकें। पदक देने के लिए विश्वविद्यालय में धरोहर राशि दी जाती है, इसकी एफडी कराई जाती है इसके ब्याज से पदक दिए जाते हैं। इस बार एमफिल में पंडित गोपी चंद्र शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक, आरपी शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक, शंकर लाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक, सर्वेश कुमार आर्य स्मृति स्वर्ण पदक, नत्थीलाल वाष्र्णेय स्मृति स्वर्ण पदक, एमपी गौतम स्वर्ण पदक, श्रीमती मधु वाष्र्णेय पी गौतम स्मृति स्वर्ण पदक, डा विश्वनाथ प्रसाद स्वर्ण पदक, राजा लक्ष्मण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक नहीं दिए जा रहे हैं।
इन्हें मिलेंगे सबसे ज्यादा पदकशिखर सिंह, एसएन मेडिकल कालेज 11 पदक 10 स्वर्ण एक रजत
मानसी शर्मा आगरा कालेज, तीन पदक
खुशबू अग्रवाल, एसएन मेडिकल कालेज दो पदक
रोहित कुमार समाज विज्ञान संस्था विश्वविद्यालय दो पदक
वंशिका श्रीवास्तव गृह विज्ञान विश्वविद्यालय दो पदक
अंशिका अग्रवाल आरबीएस कालेज, दो पदक
निखिल धाकड़, सेंट जोंस कालेज दो पदक
रोहित यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
अंशु यादव चौधरी देवी सिंह महाविद्यालय अंजनी मैनपुरी दो पदक
मानसी जैन दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, फिरोजाबाद दो पदक
साक्षी ठाकुर आरसीए गर्ल्स कालेज, मथुरा दो पदक
योगेश कुमार मेजर अंगद सिंह महाविद्यालय बरौली मैनपुरी दो पदक
मतंशी नेशनल पीजी कालेज भौगांव मैनपुरी, दो पदक