आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों का परिणाम किया जारी। सत्र नियमित करने का प्रयास। ( DBRAU, Agra : BA, Bsc, Bcom Even semester result declare)
विवि में स्नातक और परास्नातक के छह पाठ्यक्रमों की पढ़ाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर हो रही है। विवि की ओर से पिछले दिनों सम सेमेस्टर की परीक्षा करायी थी। विवि ने परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह तक करायी थी। इसमें दो लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। परीक्षा के बाद से छात्र परिणाम के इंतजार में थे। विवि ने स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को परिणाम मंगलवार देर रात हो जारी कर दिया। कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुसार विवि ने अपने अकादमिक सत्र को नियमित करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। समय से प्रवेश और परीक्षा कराने के बाद जुलाई माह में ही विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत संचालित अपने सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं।
अभी दो लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों के सत्र नियमित करने पर उनका पूरा जोर है। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा समय से कराकर उनका मूल्यांकन भी समयबद्धता के साथ पूरा कराया गया। अब सभी परिणाम भी जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं आगमी सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए संस्थानवार विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम कर नए सत्र की पढ़ाई भी प्रारंभ करा दी गई है। इस सत्र में भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही समय से परीक्षा और मूल्यांकन कराकर समयबद्धता के साथ परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।