आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा बीकॉम पुनर्परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। अब बीए और बीएससी का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

विवि प्रशासन ने बीकॉम पुनर्परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र पुनर्परीक्षा में पास हुए हैं वे ही मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे। बीकॉम के बाद बीए और बीएससी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
फेल छात्रों को एक्स स्टूडेंट का भरना होगा फॉर्म
विवि की पुनर्परीक्षा में फेल हुए छात्रों को अब एक्स स्टूडेंट का फॉर्म भरना होगा। वे मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकेंगे।