आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के साथ ही सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज में जिन कोर्स में प्रवेश के लिए सीट से दोगुने आवेदन आएंगे, उसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों के साथ ही संबदध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाना है, कॉलेज चाहें तो प्रवेश परीक्षा भी आयोजित कर सकते हैं। वहीं, व्यावसायिक पाठयक्रमों के प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयेाजित की जाएगी, अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि प्रवेश परीक्षा विवि द्वारा आयोजित की जाएगी या कॉलेज अपने स्तर पर भी प्रवेश परीक्षा आयेाजित कर सकेंगे।
वेब पंजीकरण अनिवार्य
कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को विवि की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराना है, वेब रजिस्ट्रेशन के बाद ही कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।