Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Dead body found near railway track in Agra#agranews
आगराबिगलीक्स

Dead body found near railway track in Agra#agranews

आगरालीक्स… आगरा में रेल लाइन के पास युवक का शव मिला. कुछ दिन पहले ही खोली थी जूते की दुकान.

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र बिचपुरी चौकी के पास रेल लाइन के नजदीक युवक का शव पड़ा था। शव देख वहां से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में हत्या करके शव फेंके जाने की बात फैल गई। जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। काफी देर बाद उसकी शिनाख्त पप्पू पुत्र सुंदरलाल निवासी बिचपुरी के रूप में हुई। शव के पास ही एक बैग और मोबाइल भी मिला। पुलिस को परिवारवालों ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले धौलपुर में जूते की दुकान खोली थी। वह तीन दिन से लापता था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। अभी कुछ परिजन धौलपुर में ही हैं।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 12th March 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : 12 मार्च का प्रेस रिव्यू बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Nagar Nigam caught pet Labrador, Pomeranian dogs for not getting them registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम ने पकड़े पालतू लैब्राडोर, पोमे​रेनियन कुत्ते. रजिस्ट्रेशन न कराने...

आगरा

Holi 2025: Holi of dry fruits was played in Khatu Shyam temple of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पिस्ता, काजू, बादाम…खाटू नरेश के दरबार में गुलाल की तरह...

error: Content is protected !!